भारत के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सोशल मीडिया की ऐतिहासिक जीत
मेरठ ( मुक्तिदीप ) 26 जुलाई 2026 सोशल मीडिया संगठन एस एम ए के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित विश्नोई ने बताया कि भारत की कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा भारत में होने वाले पेपर लीक के उपलक्ष में जो आंदोलन किया था गति दिवस उसमें नकेवल दिल्ली के जंतर मंतर पर जताने वाले साथी ही सम्मिलित थे बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे हिंदुस्तान के युवा लोग प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से इस आंदोलन में जुड़े थे जिसके दबाव के कारण ही भारत सरकार के शिक्षा मंत्री को अपना इस्तीफा देना पड़ा भारत सरकार के कई मंत्रियों ने कहा था कि यह एनडीए की सरकार है यह मोदी जी की सरकार है इसमें इस्तीफा नहीं लिया जाता है आज इस ही सरकार को सोशल मीडिया की ताकत दिखाई दे गई और उसी के दबाव में अंतोगत्वा यह इस्तीफा हुआ है
श्री अंकित विश्नोई ने बताया कि सोशल मीडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष में भारत के प्रथम तथा दुनिया का दूसरा सोशल मीडिया संगठन शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसमें जनता के सामने उपलब्धि कैसे हासिल हुई इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी उन्होंने बताया कि इसके कार्यक्रम की तिथि और स्थान की घोषणा भी संगठन के पदाधिकारी से वार्ता कर शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of Mukti Deep or its editorial team.