"मिल्क मैन स्वीट शॉप एवं डेयरी" का उद्घाटन किसान नेता बी. एल. शर्मा ने फीता काटकर किया।



गाजियाबाद (मुक्तिदीप) गोविंद पुरम के एच ब्लॉक में आज शुक्रवार को मिल्क मैन स्वीट शॉप एवं डेयरी" का उद्घाटन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि किसान नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति श्री बी. एल. शर्मा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा संचालक प्रशांत चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि श्री बी. एल. शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद एवं मिठाइयों की उपलब्धता से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने नए प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दुकान के प्रोपराइटर प्रशांत चौधरी ने मुक्तिदीप को बताया कि उनका उद्देश्य शहर के नागरिकों को शुद्ध व उच्च गुणवत्ता की मिठाई उपलब्ध कराना है, उन्होंने कहा कि मिल्क मैन ब्रांड की मिठाइयां अपनी शुद्धता व स्वाद के लिए देश भर में जानी जाती है।

कार्यक्रम में पूर्व धौलाना ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार यादव,,एस. सी. शर्मा, अरुण शुक्ला, अशोक यादव, सत्यपाल यादव,हरिओम ठाकुर, मनवीर सिंह, शैलेष सेंगर, विजय चौहान, विपिन दुबे, लोकेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, मोहित चौधरी, जयवीर सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय निवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने संचालक प्रशांत चौधरी को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उनके व्यवसाय की निरंतर प्रगति की कामना की।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.