बिजनौर के बढ़ापुर में सदाबहार गायक रफ़ी की याद में रंगारंग संगीत कार्यक्रम

जिला बिजनौर के क़स्बा बढ़ापुर में सदाबहार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से 31 जुलाई को यादें रफी धूम धाम से मनाया गया. उद्धघाटन आर एल डी नेता डॉ निर्दोष ग़ुज्जर और पूर्व चेयरमैन कामरेड शराफत हुसैन ने किया. शुरुआत विशाल कुमार गुप्ता ने सुख के सब साथी दुःख का ना कोई. प्रोग्राम के उल्लेखनीय बात यह रही कि राइट विंग के माने जाने वाले डॉ निर्दोष ने फ़िल्म धूल का फूल का गाना तू हिन्दू बनेगा ना मुस्लमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा गाकर समा बांध दिया. संचालन शाहनवाज़ उर्फ़ रब्बन ने किया. ग्रुप के डायरेक्टर ज़ाकिर हुसैन, विशाल गुप्ता, शमीम तुर्क, ने अपनी अपनी बेहतर परफॉरमेंस दी. देर रात बारह बजे तक लोगों ने इस नाईट का आनंद उठाया.
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.