गुरूपूर्णिमा के अवसर पर किंडर्स लैंड प्ले स्कूल में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

गाजियाबाद (सुशील कुमार शर्मा) सरगम मंदिर द्वारा स्वर्गीय पंडित जगदीश मोहन की स्मृति में गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर किंडर्स लैंड प्ले स्कूल एन्ड डेकेयर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पण्डित दीपक शर्मा के शिष्यों द्वारा गायन एवं की बोर्ड के द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गयीं।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि पण्डित ज्ञानेन्द्र शर्मा (सुविख्यात शास्त्री गायक),पंडित हरिदत्त शर्मा (सुविख्यात संगीतज्ञ) डॉ. मधुलता और डॉ. पी के. भटनागर जीके द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में संजय विकल , योगेन्द्र नागर ,टीया राय चौधरी , तोषी थपलयाल, नीरा शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।


नीति, अमोघ, राधा, मानवी, दिशा, धृति, श्रीनव, शिवेन्द्र के द्वारा गाए गए भजनों एवं गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कीबोर्ड पर आरना, एवयान, रेयांश, आरुष, ईशांत, यजस्, अद्विक , वासु एवं कृतिका जैसे छोटे बच्चों की छोटी- छोटी उँगलियों ने जादू बिखेरा और सभी श्रोता आनंदित हो उठे।


कार्यक्रम के अंत में वेदांश मोहन के द्वारा सुमधुर गायन की प्रस्तुति थी ने समा बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में पंडित हरिदत्त शर्मा (सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ) के द्वारा बच्चों को

आशीर्वाद स्वरूप मार्गदर्शन दिया गया तथा अतिथियों के द्वारा बच्चों को पारितोष वितरण किया गया। कार्यक्रम एवं मंच का संचालन श्रीमती भावना प्रसाद द्वारा किया गया।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.