माकपा ने थाने पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
बढ़ापुर (मुक्तिदीप) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, बढ़ापुर द्वारा पार्टी के आव्हान पर थाना बढ़ापुर पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि महामहिम केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व मज़दूरों के शोषण की कहानी पुरानी होती जा रही है। दूसरे देशों से खेती-किसानी का सौदा किया जा रहा है किसानों की जमीनों को कॉर्पोरेट के हवाले किया ज रहा है। किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं तथा धर्मनिरपेक्षता, स्वाधीन जीवन व जीविका के अधिकारों को खतरा पैदा हो गया है। अ-भा. किसान सभा सरकार की सभी जन-विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए निम्न मांग करती है न्यूनतम मजदूरी 26,000 हो, न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामी रंगानाचन कमीशन की हो, रिपोर्ट के आधार पर लागू हो फसल खरीद की कानूनी गारण्टी हो, सभी किसान कर्ज़ मुक्त हो, मुक्त व्यापार समझौता रद्द हो, मनरेगा कानून बहाल हो, चारों लेबर कोड वापस हों, अन्याय पूर्ण तरीके से भूमि अधिग्रहण पर रोक लगायी जाए, महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर रोक लगे, स्मार्टमीटर व बिजली के निजीकरण पर रोक लगे, साम्प्रदायिकता पर अंकुश लगे, अल्पसंख्यकों, महिलाओं व दलितों का उत्पीड़न बन्द हो, शिक्षा तथा स्वास्थ्य बसवरचा दुरुस्त हो तथा इसके निजीकरण पर रोक लगे, सभी तरह की परीक्षाओं में पारदर्शिता बरती जाये तथा पेपर लीक के दोषियों को सख्त सजा दी जायें, गैस, पैट्रोल व डीजल के दाम तत्काल प्रभाव से कम किये जायें 16. नदियों की बाढ रोकने के स्थायी प्रवन्ध किये जायें, खाद व बीज पर सब्सिडी लागू हो तथा दोनों की उपलब्धता सुगम की जाये।
प्रदर्शन व ज्ञापन ज्ञापन देने वाले वामपंथी नेताओं का नेतृत्व बढ़ापुर के पूर्व चेयरमैन व पार्टी के जिला कौंसिल सदस्य कॉमरेड शराफ़त हुसैन ने किया, इस अवसर पर का. सलीम अन्सारी,का.अमीर हसन का.अखलाक खान का. सद्दाम अन्सारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.