एनसीआर गा.बाद स्काउट गाइड फैलोशिप का ट्रैफिक नियंत्रण में सहयोग।

गाजियाबाद (मुक्तिदीप) काँवड़ सेवा सेल की एसीपी उपासना पांडे और विजयनगर थाना इंचार्ज धर्मपाल सिंह के निर्देशन में सात अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक काँवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए सुचारु यातायात और शांति की व्यवस्था की गई।

इस आयोजन में एनसीआर गाजियाबाद के स्काउट गाइड फैलोशिप के सदस्यों ने श्री के पी सिंह के नेतृत्व में डिजिटल वालेंटियर फोर्स, उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस और उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस के साथ मिलकर डीपीएस स्कूल चौक पर काँवड़ यात्रियों के निर्बाध आवागमन व अन्य यात्रियों के ट्रैफिक को नियंत्रित करने में सहयोग किया।


सुबह सात बजे से लेकर दिन के ग्यारह बजे तक नित्य प्रति नियम से चार घंटे यह सेवाएं दी गईं। इस सेवा कार्य में रजनीकांत शुक्ल व राजेश कुमार जादौन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कांवड़ यात्रियों और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद स्काउट गाइड फैलोशिप के इस सहयोग के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन ने उन्हें धन्यवाद कहा।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.