योगी जी के शासन में सरकारी बाबू की मौजा ही मौजा..


धामपुर ( मुक्तिदीप) कुर्सी पर पसरे हुए पैर सरकारी टेबल रखें इन सरकारी बाबू साहिब का नाम है "सुनील कुमार" जनपद बिजनौर की धामपुर पालिका में बाबू है। भाजपा में अपनी पकड़ व रसूख के चलते बढ़ापुर नगर पंचायत के बड़े बाबू का कार्यभार संभाल रखा है। अभी हाल में सफाई कर्मियों के बकाया भुगतान में तीस प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप भी इन पर लगे है। कई साल पूर्व ये यहां बाबू थे इन पर एक आउटसोर्स महिला कर्मी से दोस्ती के चर्चे आम थे। बाद में इन्होंने उससे विवाह भी किया। ऑफिस में पूरे दिन आप ऐसे ही आराम की मुद्रा में पसरे रहते हैं। आराम के लिए कुर्सी नहीं चारपाई भी रखी हुई। दोनों पालिकाओं के चेयरमैन के खासमखास है। कोई क्या कर सकता हैं। इन महाशय की सरकारी नौकरी का मतलब मौजा ही मौजा है..इन पर कहावत चरितार्थ होती कि सैयाँ भय कोतवाल फिर डर काहे का!

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.