भाजपा नेता विपिन वर्मा बने राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के महानगर अध्यक्ष
गाजियाबाद (मुक्तिदीप) राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच ने संगठन का विस्तार करते हुए गाजियाबाद में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सन्दीप वर्मा स्वर्णकार जी की संस्तुति पर भाजपा नेता श्री विपिन कुमार वर्मा (एडवोकेट) को तत्काल प्रभाव से महानगर अध्यक्ष-गाजियाबाद, के पद पर मनोनीत किया गया है।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल सोनी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि श्री विपिन कुमार वर्मा की स्वर्णकार समाज के प्रति राजनीतिक सेवा भावना और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल सोनी ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष स्वर्णकार समाज और देश हित में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान करेंगे।
मनोनयन पत्र के माध्यम से नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष श्री विपिन कुमार वर्मा को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी गाजियाबाद महानगर कार्यकारिणी का गठन कर केंद्रीय/प्रदेश कार्यालय को सूचित करें।
इस नियुक्ति पर स्वर्णकार समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री विपिन कुमार वर्मा को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.