भाकपा ने जश्ने आज़ादी पर झण्डा रोहण कर बधाई दी।


गाज़ियाबाद (मुक्तिदीप) 15 अगस्त 2026 को शहीद नगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय फ़ारूक़ी भवन पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर केंद्र से आये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य कॉम महेश राठी एवम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ साथी कॉम अजय रस्तोगी, जिला सहसचिव कॉम जाहिद अली और तमाम ब्रांचों के सदस्यों ने जश्ने आजादी के कार्यक्रम में शिरकत की। संचालक कॉम अब्दुल रशीद बब्बन ने किया जिला मंत्री सईद अनवर ने बोलते हुए उपस्थित सभी साथियो को 80वे वर्ष गांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दी और 1 सितंबर को होने वाली बदलाव रैली में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की। शहीद नगर निवासी शहीद ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी अच्छा काम करती है, इनका बढ़ चढ़ कर साथ देना चाहिए। कॉम जाहिद अली ने बलराज साहनी पर फ़िल्माई गयी फ़िल्म का गाना गा कर सबका मन मोह लिया। ब्रांच सचिव शहीद नगर कॉम अज़ीज़ ने कार्यक्रम में शिरकत करने पर आभार व्यक्त किया और 1 सितम्बर की रैली में भारी मात्रा में भाग लेने की अपील की। नोजवान कॉम राशिद मालिक आज़ादी के इतिहास पर विस्तार से रोशनी डाली।

नीट पेपर पर बेबाक बोलते छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में सरकार की निंदा की। कॉम अजय रस्तोगी ने कहा कि ये किसी व्यक्ति विशेष की लड़ाई नही है ये हम सबकी जिम्मेदारी है कि समाज मे बढ़े हुए भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए लड़ाई लड़ी जाए और वकील होने के नाते मेरी ओर मेरी टीम की जिम्मेदारी है कि आप सभी को कानूनी सहायता प्रदान की जाए। अंत मे कॉम महेश राठी ने अपने 25 मिनट के भाषण में कहा कि किसी को देशभक्ति का सबूत देने की ज़रूरत नही है देवबन्द मदरसा अगर चाहता तो बटवारे के वक्त अलग राह चुनता मगर उसने इस देश के लिए अपनी ज़िम्मेदारी को तय करते हुए यही पर रहना उचित माना और शिक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करना उचित समझा, जो उनकी देशभक्ति का बहुत बड़ा सबूत है। नीट के आंदोलन के ऊपर कॉम राठी ने कहा कि कानून रोज़ बनाये जाते हैं और उनको बैकडोर से तोड़ दिया जाता है जिससे सरकार को आर्थिक फायदा होता है। चन्दा चोरी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर एकत्र हुआ धन सरकार पूरा डकार गयी। उन्होंने कहा कि कानून बनने के बाद उसकी जिम्मेदारी तय हो और लगातार उसकी जांच होती रहे कि वो काम सही तरीके से कर रहा है या नही और सभी को उन्होंने जश्न आजादी की मुबारकबाद दी। अंत में अध्यक्षता कर रहे कॉम सदाकातुल्लाह ने सभी को ध्न्यवाद करते हुए सभी को मुबारकबाद देकर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.