डीडीपीएस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह आयोजन

गाज़ियाबाद (मुक्तिदीप) गोविंदपुरम स्थित देहरादून पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देहरादून पब्लिक स्कूल के लगभग 3000 बच्चों ने अपने देश के प्रति प्रेम को राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर दर्शाया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनूका शर्मा जी द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य, और देशभक्ति से परिपूर्ण लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसने विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित सभी अध्यापक गणों और छात्रों को भाव-विभोर कर दिया। अंत में राष्ट्र भक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या, उपप्रधानाचार्या, उमंग टीम तथा सभी अध्यापकों व अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.