जे. डी. पब्लिक स्कूल व डीडीए पॉकेट में स्वतंत्रता दिवस की धूम।
◆ शादाब सैफ़ी
दिल्ली (मुक्तिदीप) दुर्गा पार्क, गली नंबर-1, नसीरपुर, द्वारका सेक्टर-1ए स्थित जे. डी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को तिरंगे से आकर्षक ढंग से सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल भावना हसीजा ने राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए देश के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सोशल एक्टिविस्ट एवं दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की विधानसभा चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी के पूर्व सदस्य इरफ़ान राही ने बच्चों को देशप्रेम, एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को देश और समाज के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ सकारात्मक योगदान अवश्य देना चाहिए। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “शिक्षा के पेड़ की जड़ कड़वी होती है, लेकिन उसके फल हमेशा मीठे होते हैं।”
साथ ही डीडीए पॉकेट नंबर-8, नसीरपुर, द्वारका सेक्टर-1ए में देश के 80वें यौमे आज़ादी के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैफ़ी उर्दू सेंटर के चेयरमैन एवं हिन्दी-उर्दू के कवि-पत्रकार इरफ़ान राही सैदपुरी सैफ़ी, डीडीए पॉकेट नंबर-8 आरडब्ल्यूए के प्रधान रियाज़ अंसारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार विक्रमादित्य सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें सैकड़ों स्थानीय निवासियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। पूरे परिसर में देशभक्ति और आपसी भाईचारे का माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर पत्रकार विक्रमादित्य सिंह ने देशप्रेम, एकता, भाईचारे और हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए इरफ़ान राही और रियाज़ अंसारी के कार्यों की सराहना की।
ध्वजारोहण समारोह के बाद समाजसेवा के लिए हिन्दू मुस्लिम सर्वधर्म एकता मंच की ओर विक्रमादित्य सिंह , रियाज़ अंसारी, सलीम उस्ताद होटल वाले, हनीफ अहमद, सलीम मलिक और मकसूद कुरैशी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सैफ़ी उर्दू सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति के गीतों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के माध्यम से बच्चों और समाज के लोगों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की भावना को और मजबूत करना था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रिंसीपल मैडम भावना हसीजा, पंकज बत्रा, मनाली सचदेवा, उपासना सिंह, श्वेता सिंह, मीना ठाकुर, हिना और अंजू साहनी सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.