जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 'व्यापार बंधु' की बैठक संपन्न

व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये

गाजियाबाद (मुक्तिदीप) जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मडाड मांदड की अध्यक्षता में जिला स्तरीय 'व्यापार बंधु' की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का सफल संयोजन श्री चन्द्रकांत भूषण, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, गाजियाबाद द्वारा किया गया।

व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रमुख समस्याओं एवं नए एजेंडा बिन्दुओं पर गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।

बैठक में व्यापारियों के हितों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने अनेक मामलों पर अधिनिस्थ अधिकारियों को निर्देश देते सैंपलों की जांच रिपोर्ट 6-8 माह लटकने पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (नगर) को 30 दिन में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। 30 दिन की कानूनी सीमा के बाद आई रिपोर्टों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध बस स्टैंड व पार्किंग पालिका ट्रक स्टैंड परिसर में अवैध वसूली, अवैध बस स्टैंड और खड़े कबाड़ वाहनों पर नगर निगम को एक सप्ताह में कार्यवाही रिपोर्ट देने को कहा गया।

शौचालय सुविधा के लिए मोहन नगर चैकपोस्ट पर व्यापारियों व वाहन चालकों की सुविधा के लिए नगर निगम को तत्काल मोबाइल शौचालय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही हापुड़ रोड (वार्ड-56) और कचहरी मार्ग की जर्जर सड़कों की अविलंब मरम्मत हेतु सिंचाई व पीडब्लूडी विभाग को निर्देशित किया गया। ई-बस संचालन: राजनगर एक्सटेंशन से वैशाली व मेरठ रोड रूट पर मिलने वाली 50 नई ई-बसों में से कार्ययोजना बनाकर बसें चलाने के निर्देश दिए गए। डिप्टी रजिस्ट्रार (फर्म्स एवं सोसाइटी) कार्यालय में नकद के स्थान पर डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसीपी (गाजियाबाद पुलिस), अधिशासी अभियंता (नगर निगम), एफएसडीए, एआरटीओ (परिवहन विभाग), सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, मण्डी समिति, तथा जिला उद्योग व्यापार मण्डल व व्यापारिक संगठनों की ओर से श्री तिलक राज अरोड़ा (प्रदेश महामंत्री, उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल), पं० अशोक भारतीय (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री केसरी कुमार मिश्र (अध्यक्ष, फूड प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन), श्री प्रशांत सरैया (फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड हाउस), श्री पंकज गर्ग (जिला महामंत्री) एवं श्री अवधेश शर्मा सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी महोदय ने अंत में सभी अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि व्यापार बंधु की बैठक में प्राप्त सभी बिन्दुओं का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.