हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़े का आयोजन
छात्राओं को हिंदी भाषा, साहित्य, राजभाषा एवं भारतीय भाषायी विविधता से रूबरू होने का अवसर मिला
नोयडा (मुक्तिदीप) कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया।
पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत 7 सितंबर 2026 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर को “डिजिटल युग में हिंदी : चुनौतियाँ, संभावनाएँ और भविष्य” विषय पर अतिथि व्याख्यान 10 सितंबर को हिंदी सामान्यज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितंबर को काव्यपाठ एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
12 सितंबर को “राजभाषा के विकास में बोलियों का योगदान” विषय पर उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह पखवाड़े के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अनीता रानी राठौड़ ने की तथा प्रो. (डॉ.) रश्मि कुमारी संयोजिका रहीं। कार्यक्रम में श्री सर्वेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि प्रो. बीना शर्मा तथा प्रो. नीलम गर्ग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। संगोष्ठी में डॉ. गुड़िया बानो, प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार एवं डॉ. मिंतु ने वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए, 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर ‘साहित्य्योत्सव’ का आयोजन किया गया। इसमें सनम ख़ान द्वारा ग़ज़ल, अदनान ख़ान द्वारा तबला तथा समीर अली द्वारा कीबोर्ड की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अनीता रानी राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. (डॉ.) रश्मि कुमारी, प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार एवं डॉ. मिंतु का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इन विविध कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को हिंदी भाषा, साहित्य, राजभाषा एवं भारतीय भाषायी विविधता से जुड़ने तथा अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.