नेशनल बुक ट्रस्ट ने ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी लगाई

गाज़ियाबाद (मुक्तिदीप) शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पुस्तक परिक्रमा अभियान के तहत प्रताप विहार गाजियाबाद स्थित ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई।

जिसका शुभारंभ स्कूल के निदेशक श्री पुनीत कुमार सिंह और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के एनवाईकेएस/ माय भारत के सेवानिवृत्त उपनिदेशक श्री राजेश कुमार जादौन, अध्यक्ष भाग्यशाली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति गाजियाबाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्या शैल सिन्हा ने की।निदेशक पुनीत कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञानवर्धन के लिये अच्छी पुस्तकों के अध्ययन और जीवन में कामयाब होने के लिए बहुत जरूरी है पढाई के साथ साथ ज्ञान की अन्य पुस्तकें पढने की भी आदत डालनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार जादौन ने बताया कि अगर हमें आगे बढ़ना है तो पुस्तकें जरूर पढना है। ये मोबाइल बुक प्रदर्शनी ज्ञान और पुस्तक प्रेमियों के लिये एक अवसर है सरल भाषा और सहज शब्दों में पढने योग्य बच्चों के लिए उपयोगी भी है। ये

संचार क्रांति और सोशल मीडिया का युग है पुस्तकीय ज्ञान हमारे मन मस्तिष्क में अधिक समय तक प्रभावी रहता है। हमें अपनी अभिरुचि के अनुसार देश भक्ति, संविधान, महापुरुषों की जीवनी,कला संस्कृति, पर्यटन,ज्ञान विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं,सामाजिक उद्यमिता,खेलकूद,नाटक,योग साधना जैसे विषयों पर अध्ययन करते रहना लाभकारी होता है उन्होंने विद्यालय के बच्चों से भी बात की 9 वीं कक्षा की आशी सिंह ने बताया कि मेरे घर में अंकल को नयी नयी किताबें पढने का शौक है वे योग साधना और वित्तीय प्रबंधन, धार्मिक पुस्तकें पढते है वे कभी कभी पुस्तक मेले में भी लेकर जाते हैं मेरी भी बहुत रूचि है मै ने आज राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से अपनी इच्छा की 6 पुस्तकें खरीदी है।कक्षा 9 के कृष्णांशु ने रामायण के अध्ययन पर बात की। प्रदर्शनी में आजादी के मुकदमे,भारत का विभाजन, भारत भक्त विदेशी महिलाएं आदि पुस्तकें खरीदने में रुचि दिखाई।

प्रधानाचार्य शैल सिन्हा ने छात्रों से कहा कि जब हम अच्छी पुस्तकों या साहित्य का नियमित पाठ करते हैं तो स्व अनुशासन और उसके अनुपालन का स्वत ज्ञान हो जाता है।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत के निखिल पाण्डेय, स्कूल सम्पर्क समन्वयक,उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय ने भारत सरकार के इस अभियान के बारे में बताया कि यह 5 सितंबर से लेकर 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। गाजियाबाद में यह 5 दिन तक विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में 13 से 17 सितंबर तक रहेगा।इसमे आधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया जायेगा।इस कार्यक्रम में विद्यालय की सीनियर कोआर्डीनेटर ज्योति मिश्रा, जूनियर कोआंर्डीनेटर पूनम ने समन्वय किया और विद्यालय की शिक्षिकाएं निशा शर्मा,शैली शुक्ला, प्रीति पांडेय,शैली सिंह,शीतल,और गणित के शिक्षक विशाल शर्मा ने बच्चों को प्रदर्शनी अवलोकन में सहयोग किया। एनबीटी के राज कुमार साईं,गजराज सिंह, राकेश कुमार ने इस अभियान को सफल बनाने में भूमिका निभाई । विद्यालय के लगभग एक हजार छात्र छात्राओं ने अवलोकन किया।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.