उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नए कार्यालय का साहिबाबाद में उद्घाटन

गाजियाबाद (मुक्तिदीप संवाददाता) साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, साहिबाबाद विधानसभा के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा को नए कार्यालय के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती से व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके समाधान की दिशा में बेहतर कार्य किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यालय साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों के लिए संगठनात्मक गतिविधियों और संवाद का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

उद्घाटन समारोह में प्रदेश मंत्री सतीश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मोदीनगर के.एन. डंगवाल, जिला उपाध्यक्ष भगत सिंह मनराल, जिला संयुक्त महामंत्री श अमित गोयल, जिला मंत्री जुगल किशोर, जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष दलबीर सिंह, युवा महामंत्री रवि कालिया, गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष मीनू कुमार, महिला अध्यक्ष राजवीर सिंह, साहिबाबाद विधानसभा मंत्री ईतेश पोसवाल, वसुंधरा अध्यक्ष संजय अरोड़ा, वसुंधरा महामंत्री विनीत त्यागी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

समारोह में व्यापारियों के बीच उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता का विशेष माहौल देखने को मिला। पदाधिकारियों ने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को सुनने, संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के समक्ष उठाने तथा संगठन को और मजबूत करने में सुविधा होगी।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया। नए कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर व्यापारियों और संगठन के पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.