सिल्वर लाइन स्कूल में 'मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण में छात्रों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की स्वागतयोग्य पहल।
गाजियाबाद, 24 सितंबर 2026 (मुक्तिदीप संवाददाता) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सिल्वर लाइन स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच एवं देश के प्रति अपने सपनों को रंगों के माध्यम से सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्रीमती रीटा देयोल, जनरल सेक्रेटरी, भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद एवं प्रेसिडेंट, संकल्प वेलफेयर सोसायटी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का निर्णय एवं मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।श्रीमती रीटा बच्चो के विचारो से बहुत प्रभावित हुई।
इसी अवसर पर ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वर्ष 2047 के भारत को लेकर अपने विचार एवं सपने प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से एक विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सर्वोत्तम चित्रों को जिला प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा।
विद्यालय की डायरेक्टर/संस्थापक डॉ. माला कपूर ने सभी प्रतिभागी एवं विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा देश के भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता सरना, एकता कोहली, सोनिया सेहरा, गीतू सिंह एवं बोस्की की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। उनके सहयोग, समर्पण एवं टीम भावना से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.