गाज़ियाबाद के युवा ने ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम किया
प्रिंस चौधरी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराकर शानदार उपलब्धि हासिल की।
गाजियाबाद (मुक्तिदीप) नेहरू नगर के रहने वाले युवा प्रिंस चौधरी ने फिटनेस के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रिंस चौधरी ने अपनी पीठ पर 5 किलो वजन रखकर केवल 30 सेकंड में 65 पुश-अप्स करने का अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आधिकारिक रूप से दर्ज हो गया है। इसकी पुष्टि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ईमेल के माध्यम से की गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस श्रेणी में 59 पुश-अप्स का रिकॉर्ड दीपक ओनियाल के नाम था, जिसे प्रिंस ने तोड़ दिया है। प्रिंस ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपने साथी युवाओं को दिया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.