एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रस्तरीय "डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिन्दी एवं साहित्य विषय" पर कार्यक्रम आयोजित।
नई दिल्ली (मुक्तिदीप) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) द्वारा हिन्दी माह-2026 के अन्तर्गत डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिन्दी एवं साहित्य विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के तहत 25 एवं 26 सितम्बर को शिक्षक कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन हेतु प्राप्त हजारों प्रविष्टियों में कवयित्री अभिलाषा खरे का गीत भी चयनित हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित, शिक्षक कवि सम्मेलन में 19 राज्यों के 93 शिक्षक कवि - कवियित्रियों ने अपनी प्रस्तुति दी। एनसीईआरटी के डॉ रविन्द्र कुमार के संयोजन व प्रो० राजेन्द्र प्रसाद गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एनसीईआरटी के निदेशक डॉ० संयुक्त निदेशक अमरेंद्र प्रसाद बेहरा, प्रोफेसर फारूक अंसारी, मुख्य अतिथि भाषाविद जगदीश रामपुरी तथा भाषाविद व राजभाषा विभाग से प्रोफेसर नरेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। द्वितीय दिवस पर शिक्षा मंत्रालय से जुड़े शुभंकर मिश्रा ने अति प्रेरणादायी वक्तव्य दिया।
आयोजन का उद्देश्य डिजिटल शिक्षा में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों और साहित्यकारों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना था। निदेशक महोदय डॉ
दिनेश प्रसाद सकलानी का वक्तव्य समस्त उपस्थित शिक्षकों के लिये मार्गदर्शक रहा।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.