'एलायंस क्लब हापुड़ गौरव' का अधिष्ठापन समारोह भव्यता पूर्ण रूप से सम्पन्न।

हापुड़ (मुक्तिदीप) एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित टूनाइट सभागार में अधिष्ठापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।

समारोह में अधिष्ठापन अधिकारी डॉ. अनिल बाजपेई ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई, उपाध्यक्ष उषा अग्रवाल, सचिव नीरू मित्तल, संयुक्त सचिव एडवोकेट ज्योति सिंह, कोषाध्यक्ष अर्चना कंसल, सह कोषाध्यक्ष स्वाति मित्तल, पीआरओ रजनी बंसल, मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा ,शालिनी चौधरी डॉ. अनिल बाजपेई ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए अपेक्षा की कि वे सेवा, समर्पण, पारदर्शिता और आपसी सहयोग की भावना के साथ क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई ने कहा कि एलायंस क्लब हापुड़ गौरव को समाजसेवा का सशक्त माध्यम बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्लब के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा, संस्कार, महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

समारोह के विशिष्ट अतिथि ऋषि कुमार शर्मा, पूर्व उपसचिव, हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार ने अपने संबोधन में बच्चों में संस्कारों के निरंतर कम होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज बच्चे मोबाइल फोन की दुनिया में इस कदर खोते जा रहे हैं कि परिवार, समाज और जीवन-मूल्यों से उनका जुड़ाव प्रभावित हो रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि भगवंत गोयल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

विशिष्ट अतिथि पी.डी. शर्मा, इंटरनेशनल चेयरमैन ने दिव्यांगजनों के हित में चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोषाध्यक्ष अर्चना कंसल द्वारा मां शारदे की वंदना से हुआ। सचिव नीरू मित्तल ने क्लब के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा संस्था की गतिविधियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

समारोह में रेखा सिंह,उर्मिला शर्मा, संतोष सिंघल, बीना जिंदल, गीता गर्ग, उषा अग्रवाल, किरण गोस्वामी, पूनम शर्मा, राजकुमारी मित्तल, संध्या कंसल, सीमा गोयल, शालिनी चौधरी, स्वाति मित्तल, एडवोकेट ज्योति सिंह, नीरु मित्तल, संतोष शर्मा तथा सुषमा खन्ना, मोहित अग्रवाल,डॉ सुनीता शर्मा, डॉ अजय गोयल, सचिन अग्रवाल, राकेश महेश्वरी,ललित गोयल ,अनुज गोयल, सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.