अखिल भारतीय साहित्य मंच ने काव्य गोष्ठी में शिक्षकों को सम्मानित किया।
गाज़ियाबाद (मुक्तिदीप) अखिल भारतीय साहित्य मंच, मोदीनगर के सौजन्य से गत दिनाँक 18 अक्टूबर रविवार को शिक्षकों का सम्मान तथा सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अमेरिकन इंस्टीट्यूट, गुरुद्वारा रोड, मोदीनगर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री तकम सिंह जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। श्रीमती पुष्पा शर्मा जी ने सरस्वती वंदना पढ़कर मां को रिझाया - जिस पर तू कृपा कर देती, बनती वह कलम की शक्ति। मैं मूँद मां तुझे निहारूँ, मुझको दे दे मां शक्ति।
तत्पश्चात शिक्षकों का सम्मान किया गया जिनमें मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सतीश चंद्र अग्रवाल अमेरिकन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सोनम शर्मा, प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, जगबीर शर्मा पूर्णिमा संघी, तुलसीराम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की पूर्व अध्यापिका श्रीमती गीता रस्तोगी एवं सोम प्रभा शर्मा जी थे। इसके अतिरिक्त सम्मानित किए जाने वाले कवि व लेखकों में उपन्यासकार सुनील रस्तोगी, शायर नरेंद्र शर्मा 'खामोश', कपिल बैरागी, रतन सिंह, हास्य व्यंग्य कवि बलबीर सिंह 'खिचड़ी' भी सम्मिलित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रकम सिंह ने की।
गीता रस्तोगी 'गीतांजलि' ने नवदुर्गा के सम्मान में रचना - 'माता के प्रताप से विवेक धैर्य ताप से, असुर संहार सदा ही होते आए हैं' का पाठ किया। आपने स्कूल लायब्रेरी हेतु आदरणीय प्रधानाचार्य श्री सतीश चंद अग्रवाल जी को अपने बाल कथा संग्रह 'भोलू का सतरंगी इन्द्रधनुष' की हिन्दी व अंग्रेजी संस्करण की एक-एक प्रति भी भेंट कीं।
कवि कपिल बैरागी ने कॉकरोचों पर टिप्पणी करते हुए कहा खटमल डर से खाट छोड़ दें इतनी भी मजबूर नहीं। एक बार तो माफ कर दिया समझो यह दस्तूर नहीं। बलबीर सिंह 'खिचड़ी'ने अपनी हास्य कविताओं द्वारा सभी को हँसाया और प्रशंसा बटोरी।
गाजियाबाद से पधारी कवयित्री सोम प्रभा की रचना की कुछ पंक्तियां: जब समय की गति बदलती है अनचाहा भी घट जाता है, तब सामाजिक परिवर्तन में, जाने क्या कुछ मिट जाता है।
कवि देवी शरण 'पश्यक', गीता रस्तोगी 'गीतांजलि', सतीश चंद अग्रवाल, रतन सिंह जी तथा डा. पूर्णिमा संघी बंसल के काव्य पाठ की मुक्त कंठ से सराहना हुई। संस्था के संरक्षक डा. श्रद्धा नंद शर्मा, संस्थापक दरियाब सिंह राजपूत 'ब्रजकण' तथा वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष श्री रकम सिंह जी ने आमंत्रित शिक्षक वर्ग तथा सभी कवियों को 'पूर्णिमा' द्वारा चंदन टीका लगवा कर शाल, मोतियों की माला तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कालेंज, मोदीनगर के प्रधानाचार्य डा. सतीश चंद अग्रवाल, अमेरिकन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष श्री सोनम शर्मा, प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा जी, पूर्व प्रधानाचार्य श्री जगवीर शर्मा 'जलज', डा. पूर्णिमा संघी बंसल, टी आर एम पब्लिक स्कूल की पूर्व अध्यापिका श्रीमती सोम प्रभा शर्मा एवं श्रीमती गीता रस्तोगी 'गीतांजलि', उपन्यासकार श्री सुनील रस्तोगी, शायर नरेंद्र शर्मा 'खामोश' कपिल वैरागी, रतन सिंह जी, हास्य व्यंग्यकार कवि बलवीर सिंह 'खिचड़ी आदि कवियों' का भव्य दिव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रकम सिंह ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.