'पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा' ने प्रदेश के बटवारे के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

गाज़ियाबाद (मुक्तिदीप) उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के जिलों को मिलाकर अलग प्रदेश की मांग को लेकर पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को गाजियाबाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

इस दौरान पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के लोग उत्तर प्रदेश की राजधानी तथा हाईकोर्ट जाने के लिए कब तक मुसीबत झेलते रहेंगे। उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के 27 जिलों को मिलाकर अलग पश्चिम प्रदेश बनने पर हजारों युवकों को सरकारी नौकरियां मिलेंगी। मुख्यमंत्री व मंत्री भी लोगों की पहचान वाले होंगे। व्यापार के नए अफसर मिलेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी, ओमवीर सिंह बीरबाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद प्रमुख, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर, ओमप्रकाश सेना एडवोकेट, संजय गुप्ता, करण यादव, रवीश चौधरी, गौरव यादव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.