तमन्ना डबास कुरैशी समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव
गाजियाबाद/लखनऊ (मुक्तिदीप) समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर (भावना) ने गोविंदपुरम गाजियाबाद निवासी श्रीमती/सुश्री तमन्ना डबास कुरैशी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से उन्हें 'समाजवादी महिला सभा' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
मनोनयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने उम्मीद जताई है कि तमन्ना डबास कुरैशी समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत तथा गतिशील बनाने का काम करेंगी।
मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश), गाजियाबाद जनपद के सपा जनप्रतिनिधियों/नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी प्रेषित की गई है।
तमन्ना डबास कुरैशी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई है।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.