'विश्वकर्मा फैमिली क्लब' का प्रथम वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित।
डेढ़ सौ विवाह योग्य युवक-युवतियां और उनके परिवार के सदस्य एक मंच पर हुए एकत्र
ग़ाज़ियाबाद (मुक्तिदीप) विश्वकर्मा फैमिली क्लब, द्वारका, दिल्ली द्वारा स्थानीय भोपुरा में विवाह योग्य युवक-युवतियां और उनके परिवार के सदस्यों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।
ज्ञात रहे विश्वकर्मा समाज ग़ाज़ियाबाद द्वारा विश्वकर्मा फैमिली क्लब से परिचय सम्मेलन आयोजित करने का आग्रह किया गया था।
क्लब द्वारा रविवार को गरिमा गार्डन में चौथा युवक-युवती परिचय एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस सामाजिक समारोह के जरिए विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक-दूसरे से परिचित कराने को एक उचित मंच प्रदान किया गया। इस परिवार मिलन समारोह से समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग, सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कई दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रबुद्ध लोग भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समारोह के अध्यक्ष यशपाल सिंह धीमान और संचालन समन्वयक महेश पांचाल ने किया।
इस अवसर पर रोहताश नगर से भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन, आम आदमी पार्टी की रोहताश नगर वार्ड से निगम पार्षद शिवानी पांचाल, करावल नगर वार्ड से भाजपा निगम पार्षद शिमला देवी पांचाल, भाजपा नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार, अशोक नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांचाल, डॉ. विजेंद्र कुमार, समाजसेवी एमके राजपूत, आरके शर्मा, एडवोकेट संगीता कौशिक, डॉ. रमेश, सचिन विश्वकर्मा, डॉ. संजीव, डॉ. उमेश कुमार, नरेश, मीडिया प्रभारी पत्रकार भूपेंद्र पांचाल एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विधायक जितेंद्र महाजन ने विश्वकर्मा समाज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज की एकजुटता और सामाजिक मिलन के लिए बेहद जरूरी हैं। निगम पार्षद शिवानी पांचाल और शिमला देवी ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और समाज की एकजुटता पर बल दिया।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन में करीब डेढ़ सौ से अधिक पंजीकृत परिवारों के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में विशेषकर दिल्ली एनसीआर के राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग अलग शहरों के युवक युवती व उनके परिजन पहुंचे। कार्यक्रम के अध्यक्ष यशपाल धीमान एवं समन्वयक महेश पांचाल ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्था का मकसद परिवारों को एक मंच पर एकत्र कर उनको परिचित करवाना है। इस तरह का उनका प्रयास निरंतर जारी है और समाज हित में आगे भी इसको जारी रखने का प्रयास रहेगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं धीमान ब्राह्मण समाज कल्याण सभा ग़ाज़ियाबाद के अध्यक्ष श्री आदित्य कुमार धीमान द्वारा विश्वकर्मा फैमिली क्लब का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया कि हमारे अनुरोध पर विश्वकर्मा फैमिली क्लब ने यह कार्यक्रम ग़ाज़ियाबाद में रखा और इससे उ प्र के आस-पास के समाज के उन लोगों को लाभ मिला जो बच्चों के लिए उपयुक्त जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को युवक युवतियों के बायोडाटा की संकलित बुकलेट भी दी गयी जिससे उनके अन्य परिचित रिश्तेदार मित्र भी लाभ ले सकें ।
कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा ।
अन्त में सभी आयोजको कारडिनेटरस को समाज सेवियो द्वारा धन्यवाद दिया गया ।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.