गाज़ियाबाद में ‘गरबा-धमाल 2026’ में महिलाओं ने मचाया धमाल, गरबा नृत्य कर पुरुस्कार जीते
गाज़ियाबाद, 24 अक्टूबर 2026। एपीएसएन गोल्डन डांस एकेडमी की संस्थापक पूजा यादव द्वारा आयोजित ‘गरबा धमाल 2026’ का आयोजन नवयुग मार्केट, गाज़ियाबाद में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में गरबा, डांस प्रतियोगिता, मॉडलिंग, रैंप वॉक, मनोरंजक खेलों और आकर्षक उपहारों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा नृत्य कर खूब आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुन पर गरबा किया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। डांस और मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भाग लेने वाली महिलाओं ने आकर्षक उपहार जीतकर खुशी जाहिर की। उपहार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में नृत्य विजेता कविता वर्मा-प्रथम, दूसरे स्थान पर स्मृद्धि, तीसरे स्थान पर श्वेता एवं
डांडिया क्वीन के रूप में संगीता राज रही।
कार्यक्रम में गाज़ियाबाद के समाजसेवी श्री प्रेम चंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि गायक एवं निर्देशक गौरव भाटी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुए। नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अलीगढ़ की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना चंद्रिका अग्रवाल रहीं, जबकि मॉडलिंग प्रतियोगिता का निर्णयन मेकअप आर्टिस्ट नेहा ने किया।
कार्यक्रम की आयोजक पूजा यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित दर्शकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और मनोरंजन के साथ अपनी कला को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में अनलिमिटेड फूड, गिफ्ट्स, गेम्स, डांस प्रतियोगिता और रैंप वॉक जैसे आकर्षणों ने चार चाँद लगा दिए। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, कार्यक्रम का समापन खुशी, उत्साह और यादगार पलों के साथ हुआ। ‘गरबा- धमाल 2026’ ने मनोरंजन के साथ-साथ प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और महिलाओं को एक साथ उत्सव मनाने का शानदार अवसर दिया।
Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.