रेड क्रॉस सोसाइटी की नई प्रबंध समिति गठित, डॉ. सुभाष गुप्ता, सभापति निर्वाचित।

गाजियाबाद (मुक्तिदीप) भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद शाखा गाजियाबाद की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति की बैठक में नई प्रबंध समिति का गठित एवं शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आरडीसी स्थित द फ्लेयर, दुबई मॉल में आयोजित हुआ। प्रबंध समिति के दस सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए , जिनकी उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में डॉ. सुभाष गुप्ता को सभापति, श्री रामदत्त शर्मा को उपसभापति, श्री राजेश कुमार को महासचिव, श्री मूल चंद गौड़ को सह सचिव तथा श्री अश्विनी शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। श्री विजय नामदेव, श्री विजय गौड़, श्री दिनेश कुमार, श्री मयंक गुप्ता एवं श्री विवेक गुप्ता समिति के सदस्य रहेंगे। श्रीमती रश्मि चौधरी एवं श्रीमती अंजू गुप्ता को मनोनीत सदस्य बनाया गया।

समाजसेवी श्रीमती रश्मि चौधरी को रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति में मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समारोह में प्रदेश महासचिव श्री रामानंद कटियार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता ने उन्हें उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर श्री राजेश गर्ग ने रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा राहत एवं अन्य मानवीय गतिविधियों के विस्तार का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में सर्वश्री मनोज गुप्ता,राकेश गुप्ता, प्रियंका शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,गौरव त्यागी एवं सुषमा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में नवनिर्वाचित सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinions of the author and do not necessarily reflect the views of MuktiDeep or its editorial team.